आप के जिला अध्यक्ष संतोष कबड़वाल ने दिया अपने पद से इस्तीफा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – पंजक सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

संतोष कबड़वाल जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी नैनीताल अपने पद एवम् पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है | उन्होंने कहा है कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के द्वारा लगभग प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को टिकट बेचे गए है। वह आम आदमी पार्टी को अन्य राजनीतिक दलों से बेहतर समझकर दल का सदस्य और पदाधिकारी बना था| लेकिन दिनेश मोहनिया के नेतृत्व में दिल्ली, मेरठ, हरियाणा और बिहार आदि से उत्तराखंड आई टीम के इरादे हमारी आध्यात्मिक देवभूमि की संस्कृति से इत्तेफाक नहीं रखते हैं और साथ ही साथ उत्तराखंड के भविष्य के लिए यह बेहद घातक और भयावह भी है।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों पर उनकी नजर है प्रदेश के बाहरी इलाकों से आए इनके गिरोह के सदस्यों में से कोई यहां खनन के पट्टे कराना चाहता है तो कोई पहाड़ में जमीन खरीदकर कॉटेज बनाकर बाहरी लोगों को बेचने के सपने देख रहा है| दिनेश मोहनिया और उसकी टीम यहां चुनाव को गंभीरता से ना लेकर सिर्फ टिकट बेचने और धन वसूली के कार्य में लगी है। दिनेश मोहनिया और उसकी टीम के उत्तराखंड की धरती पर पांव जमाने में अनजाने में मेरे द्वारा भी मदद की गई है इस पाप के लिए मैं स्वयं को भी जिम्मेदार मानते हुए प्रदेश की जनता से अनजाने मे की गई अपनी गलती के लिए भी क्षमा याचना करता हूं।

प्रदेश की देवतुल्य जनता से अपील करता हूं कि जो गलती मेरे जैसे कई कार्यकर्ता कर चुके हैं कृपया आप उसे ना दोहराएं, आम आदमी पार्टी को दिया गया एक- एक वोट इस प्रदेश की अस्मिता और स्वाभिमान के लिए बहुत बड़ा खतरा होगा। इस सच्चाई को जानते हुए भी मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं यह मेरी अंतरात्मा को स्वीकार्य नहीं है अतः मैं अपने पद एवम् आम आदमी पार्टी के नाम से चल रहे इस गिरोह की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।