कांग्रेस के प्रचार में उतरी कुमाऊं नरेश की पुत्रवधू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

कांग्रेस के चुनाव प्रचार में अब काशीपुर से कुमाऊं नरेश के.सी.सिंह बाबा की पुत्रवधू रानी कामाक्षी भी उतर पडी है | कांग्रेस से पूर्व सांसद के.सी.सिंह बाबा के बेटे नरेंद्र चन्द्र सिंह को इस बार पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है | जिसके बाद पूरा राजघराना सड़कों पर उतर कर जनता के बीच पहुंच कर वोट मांग रहा है |

रानी कामाक्षी ने करीब एक दर्जन ग्रामीण इलाकों में जाकर चुनाव प्रचार किया, साथ ही कांग्रेस के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की। बता दें कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं के साथ रानी ने बी जनता के बीच जाकर वोट मांगे और कांग्रेस सरकार की नीतियों से अवगत कराया | उन्होंने कहा कि जनता जानती है पांच सालों में भाजपा सरकार ने क्या किया है, इसलिए जनता पूरी तरह से बदलाव का मन बना चुकी है |

परिवर्तन की बयार पूरे क्षेत्र में है, जो पुरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में जा रही है |  उन्होंने कहा कि काम के आधार पर जनता अपने प्रतिनिधि को चुनने और एक बार उनको जनता की सेवा का मौका दें, जिससे वो जनता के लिए और क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर कार्य कर सकें।