

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआँ

पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के समर्थन में लालकुआं पहुँचे कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर में व्यापक प्रचार अभियान चलाया ।

इस दौरान उन्होंने बाजार में व्यापारियों और क्षेत्रवासियो से हरीश रावत को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की । इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने कहा कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिये हरीश रावत का जीतना बहुत जरूरी है |


साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, पलायन जैसी समस्याओं के लिये कांग्रेस की सरकार बनानी है | वहीं लालकुआं से हरीश रावत के विधायक बनने से स्वरोजगार के नये आयाम स्थापित होंगे | साथ ही विकास कार्य भी तेज गति से किये जायेंगे ।



