दिल्ली के कैबिनेट मंत्री पहुंचे खटीमा, नव परिवर्तन संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं | वहीं खटीमा सीट से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एसएस कलेर के पक्ष में दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय खटीमा पहुंचे | जहाँ गोपाल राय ने एक निजी होटल में नव परिवर्तन संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया ।

वहीं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बताया कि जनता राज्य में इस बार बदलाव का मन चुकी है और राज्य में अब सिर्फ आम आदमी पार्टी ही बदलाव कर सकती है । वहीं भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गोपाल राय ने कहा कि दोनों पार्टियों के 21 साल के शासन काल में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की दुर्दशा सुधरने के बजाय बिगड़ती चली गई | इसलिए उत्तराखंड की जनता परिवर्तन का इंतजार कर रही थी। आज आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में उत्तराखंड की जनता के बीच आई है। उन्होंने उत्तराखंड की जनता से अपील की कि आपने कांग्रेस-भाजपा को बार-बार मौका दिया है, एक बार नये परिवर्तन के लिए आम आदमी पार्टी को मौका दीजिए, जैसे हमने दिल्ली के अंदर काम किया है इसी तरह से उत्तराखंड में भी आम आदमी के लिए काम करेंगे।

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एसएस कलेर ने कहा कि आज खटीमा विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोग आए थे | जहां केबिनेट मंत्री गोपाल राय ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। वहीं उन्होंने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि आम आदमी पार्टी ही जनता का सही मायने में विकास कर सकती हैं।