पूर्व मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर हमला, कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया झूठ का पत्र

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए मैदान में एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। वहीं प्रत्याशी और पार्टियों के नेता विपक्षी दलों पर वार करने से नहीं चूक रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के घोषणा पत्र को पूरी तरह से झूठ का पत्र बताया।

उन्होंने कहा कि अगर ये सत्य होता तो पिछली बार कांग्रेस केवल 11 सीटों में ही सिमट कर नहीं रह जाती। रामनगर में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की | इस दौरान उन्होंने कहा मोदी सरकार ने प्रदेश में कई जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू किया हैं। साथ ही भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के पक्ष में वोट देने की अपील की और राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार आने का दावा भी किया |