

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



संवाददाता-सलीम अहमद साहिल

स्थान-मालधन/रामनगर

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में सभी राजनैतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर गई है। आज रामनगर विधानसभा के मालधन में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ० महेंद्र पाल और रणजीत सिंह रावत का कांग्रेसजनों सहित आम जनता ने दोनों का भव्य स्वागत किया । वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ० महेंद्र पाल और रणजीत सिंह रावत ने एक जनसभा को संबोधित भी किया।

सुबह से हो रही भारी बारिश के चलते उत्साह के साथ भारी संख्या में जनता कांग्रेस की जनसभा में पहुँची। इस दौरान रणजीत सिंह रावत ने बताया कि चमोली से आये लोग आज नैनीताल वालों को बाहरी बता रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी के बहकावे में ना आये और कांग्रेस को भारी मतो से वोट देकर महेंद्र पाल को विजयी बनाये |


वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र पाल ने जनता को अपनी प्राथमिकताओं में सबसे पहले वन ग्रामों का विकास बताया। उन्होंने बताया जब वह पूर्व में सांसद थे, तब भी उन्होंने वन ग्रामों और नजूल भूमि के लिए लड़ाई लड़ी हैं। वहीं इसी तरह आगे भी वह वन ग्रामों के लिए लड़ते रहेंगे |



