कांग्रेस प्रत्याशी ने जागेश्वर विधानसभा में जनसंपर्क किया तेज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – गोविन्द रावत
स्थान – जागेश्वर (अल्मोड़ा)

राज्य में सभी प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान शुरू हो चुका है | वहीं अल्मोडा जिले के जागेश्वर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी ने जन सम्पर्क किया। बता दें कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्द सिंह कुंजवाल ने जागेश्वर विधानसभा के तोरी, गोला, मेल खोल, डांट आदि गांवों में जाकर ग्रामीणों से डोर टू डोर जन सम्पर्क किया।

इस दौरान वह भाजपा पर निशाना साधने से भी पीछे नहीं हटे | उनकी माने तो क्षेत्र की जनता राज्य सरकार से परेशान हैं। भाजपा सरकार का पांच का कार्यकाल निराशाजनक रहा। भाजपा सरकार ने गरीब वर्ग और किसी क्षेत्र का का कोई विकास नहीं किया।

महंगाई आसमान छू रही है। बेरोज़गारी चरम पर है। अब आगामी चुनाव में पूरे प्रदेश की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत पक्की है।