कृष्णा पुनिया ने मंगलौर पहुंचकर जनसभा को किया संबोधित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां जुट गई है। भाजपा और कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड सियासत में अपनी दावेदारी करने में जुटी हुई है।

भाजपा कांग्रेस सहित अन्य दल के वरिष्ठ नेतागण लगातार चुनावी प्रचार में जुट गए है| इसी क्रम में मंगलौर विधानसभा पहुंची स्वर्ण पदक विजेता व कांग्रेस राजस्थान विधायक व प्रदेश प्रभारी कृष्णा पुनिया ने मंगलौर क्षेत्र के लिबबेरहेड़ी गाँव मे हुई,

जनसभा में पहुंची| जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने देश की जनता का शोषण किया है। किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उत्तराखंड प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बाद प्रदेश में बेरोज़गारी, शिक्षा व अस्पतालों की हालत खराब हो गई है। लेकिन इसबार प्रदेश में कांग्रेस पूण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।