

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – नरेश तोमर
स्थान – हरिद्वार
राज्य में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं | वहीं हरिद्वार जिले की 11 सीटों में से एक भगवानपुर सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इस सीट पर वर्ष 2007 में बसपा से सुरेंद्र राकेश विधायक चुने गए थे। वर्ष 2012 में भी वह बसपा से चुनाव जीतकर कांग्रेस की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे।


लेकिन वर्ष 2015 में उनका निधन होने के बाद उनकी पत्नी ममता राकेश कांग्रेस से उपचुनाव लड़कर भारी अंतर से चुनाव जीती । वहीं इसके बाद 2017 के चुनाव में राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते भाजपा से सुबोध राकेश और कांग्रेस से ममता राकेश आमने-सामने आये । जिसके बाद भाभी ने देवर को पटखनी देकर दूसरी बार विधायक बनने में सफलता हासिल की ।


तो वहीं इस बार भी पूर्व मंत्री सुरेंद्र राकेश की पत्नी ममता और उनके भाई सुबोध के बीच वर्चस्वक की जंग है। भाभी ममता राकेश को जहां कांग्रेस ने टिकट दिया है, वहीं देवर सुबोध राकेश बसपा की हाथी पर सवार होकर चुनौती पेश कर रहे हैं | इस चुनाव में खास बात यह है कि भाजपा ने भी तीसरे प्रत्याशी के रूप में ममता-सुबोध राकेश के खानदान के ही मास्टर सत्यपाल को टिकट दिया ।


ऐसे में भगवानपुर विधानसभा चुनाव में तीनों प्रमुख दलों से एक खानदान से ही ताल्लुक रखने वाले तीनों प्रत्याशी विधानसभा भवन की कुर्सी पर बैठने के लिए एक दूसरे को परास्त करने के लिए चुनावी दंगल में उतर चुके हैं। अब देखना होगा कि भगवानपुर का मतदाता इस बार तीनो में से किसे कमान सौंपता है |


