बीजेपी प्रत्याशी ऋतू खंडूरी ने किया डोर टू डोर प्रचार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- रोशन
स्थान – कोटद्वार
पौड़ी गढ़वाल की कोटद्वार विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी ऋतू खंडूरी भूषण को भाजपा ने कोटद्वार विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित करने के बाद से ही ऋतू खंडूरी लगातार ताबड़तोड़ डोर टू डोर प्रचार कर रही हैं |

साथ ही वह महिलाओं के साथ बैठक कर भाजपा के पक्ष में वोट देने की भी अपील कर रही हैं | इसी कड़ी में कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी अपनी पुत्री ऋतू खंडूरी के प्रचार प्रसार के लिये एक बार फिर कोटद्वार आ सकते हैं |

वहीं ऋतू खंडूरी का कहना है कि मुझे बहुत ख़ुशी होगी कि मेरे पिता मेरे प्रचार के लिये कोटद्वार आये |