भाजपा और कांग्रेस आये आमने-सामने, चुनाव प्रचार के दौरान दोनों पार्टियों में हो गई धक्का-मुक्की

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – मयंक वर्मा

स्थान – हरिद्वार
सभी प्रत्याशियों का राज्य में डोर टू डोर चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ चुका है। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

इसी बीच हरिद्वार में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के घर के पास भाजपाइयों और कांग्रेसियों में चुनाव प्रचार के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के समर्थक बीजेपी विधायक मदन कौशिक के आवासीय क्षेत्र में वोट मांगने के लिए पहुंचे हुए थे।

वहीं कांग्रेसियों को देखते ही मदन कौशिक के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी | देखते ही देखते नारेबाजी धक्का-मुक्की में बदल गई। हालांकि सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।