

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – मनीष चौधरी

स्थान – पिथौरागढ़

राज्य में चुनाव की तारीख नजदीक है | जिसके चलते सभी पार्टियों का चुनावी अभियान भी शुरू हो गया है | वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी पिथौरागढ़ जिले में सम्पूर्णानन्द पार्क से अपने चुनाव अभियान अम्ब्रेला कम्पैन की शुरुआत कर दी है | बता दें यह चुनाव अभियान विधानसभा प्रभारी गणेश ठकुराठी की मौजुदगी में शुरू किया।


जिसमें भाजपा का थीम साँग भी लाँच किया गया। वहीं गणेश ठकुराठी ने बताया पूरे प्रदेश के अंदर अम्ब्रेला कम्पैन और इलेक्शन सोंग की लाचिंग की गई है। यह लाचिंग पूरे प्रदेश में भाजपा के केन्द्र के नेता और प्रदेश के नेताओं की मौजुदगी में 17 विधानसभा में हुआ | भाजपा राज्य में अब एक बार फिर अपनी सरकार बनाने जा रही है | डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों की बात करें तो डबल इंजन की सरकार ने राज्य में बारह हजार करोड़ में आल वेदर रोड़, दस हजार करोड़ मे भारत माला सड़क, कैलाश मानसरोवर मार्ग की सड़क बनने जा रही है।

रेल लाइन पहाडों में बिछाई जा रही है | ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, टनकपुर- बागेश्वर रेल लाइन के साथ-साथ कोविड वैक्शिनेसन और आयुष्मान योजना का भी डबल इंजन की सरकार ने किया है | भाजपा सरकार पर भष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं है। जनता भी भाजपा का स्वागत और सर्मथन कर रही है।भाजपा का नारा “अब की बार 60 पार” वह निश्चित ही पूरा होगा।



