मुख्यमंत्री धामी ने ज्वालापुर विधानसभा में किया डोर टू डोर प्रचार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर –  नरेश तोमर
स्थान- हरिद्वार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए हरिद्वार जिले में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने डोर टू डोर जाकर जन संपर्क करना शुरू कर दिया है । वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट पर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौड़ के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि ज्वालापुर की जनता से आज भरपूर प्यार और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद पार्टी को मिल रहा है | जिससे साफ़ जाहिर होता है कि इस बार ज्वालापुर विधानसभा में पहले से कई गुना अधिक वोटों से भारतीय जनता पार्टी विजय होगी |

उन्होंने कहा भाजपा का नारा “अबकी बार 60 पार” जो पार्टी ने लिया है | उसे उत्तराखंड की जनता अपने आशीर्वाद और प्यार से पूरा करेगी। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुझे भले समय कम मिला हो लेकिन जो निर्णय और वादे हमने जनता से किए थे, उन सभी के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।