

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – नरेश तोमर
स्थान- हरिद्वार

पंचपुरी गढ़ मीरपुर में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया | आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दमखम दिखा रही हैं | इसी कड़ी में ज्वालापुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रवि बहादुर ने भी चुनावी प्रचार तेज कर दिया है |


बताते चलें आज ज्वालापुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रवि बहादुर का प्रचार करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोगों से जनसंपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशी रवि बहादुर के पक्ष में वोट करने की अपील की | वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मैंने क्षेत्र में बहुत विकास के कार्य किए हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि यहां की जनता विकास के कार्य को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रवि बहादुर को अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाएगी।


रवि बहादुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आशीर्वाद मिला है | साथ ही विधानसभा ज्वालापुर में सर्व समाज का समर्थन और प्यार मिल रहा है | इस बार विधानसभा ज्वालापुर में कांग्रेस पार्टी भारी मतों से जीत हासिल करेगी। रवि बहादुर ने कांग्रेस से बागी हुए विरोधियों पर बोलते हुए कहा कि हमारा किसी से कोई मुकाबला नहीं | हम सर्व समाज के साथ भारी जीत दर्ज करेंगे |


