भाजपा ने अपना चुनाव थीम सॉन्ग किया लॉन्च, 70 विधानसभाओं में हुए कार्यक्रम आयोजित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनाव थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। जिसके चलते राज्य की सभी 70 विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किये गए। वहीं हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

साथ ही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रानीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान के साथ पदयात्रा भी निकाली। उन्होंने दावा किया कि इस बार उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं त्रिवेंद्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान को समर्थन देने की अपील की और कहा कि इस बार रानीपुर से आदेश चौहान तीसरी बार केवल विधायक ही नही बनेंगे बल्कि कुछ और भी बनेंगे।

बता दें उनका इशारा आदेश चौहान को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से था। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान ने बताया कि रानीपुर की जनता का अपार समर्थन उनके साथ है | आदेश चौहान ने दावा किया कि इस बार भी उनकी जीत निश्चित है।