

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

काशीपुर की राजनीति के वह मंत्र जिसे फूंक कर जनता को मंत्रमुग्ध किया गया | घोषणाओं और मंच पर इस मंत्र से जनता को खूब लुभाया गया लेकिन 20 सालों तक जिस मंत्र से जनता वशीभूत रही क्या अब भी जनता उन्ही मंत्रों के वशीकरण में रहेगी या वशीकरण से बाहर आएगी और परिवर्तन का शंखनाद बजाएगी | क्या थे 20 सालों के नियमन के मूल मंत्र और कैसे नियमन में आई काशीपुर की जनता आईये जानते है,,


20 सालों तक विधानसभा में अपनी सीट पक्की कर बैठे रहे भाजपा विधायक ने दरअसल वह मूल मंत्र उन विकास के दावों के किये थे जो कभी पूरे नहीं हुए | वहीं इस बार उनकी जगह उनके बेटे चुनावी मैदान में हैं, जो एक बार फिर से जनता के सामने वहीं मंत्र फूंक कर वशीकरण करने की जुगत में हैं |

बता दें काशीपुर की जनता से किये वादों में काशीपुर में जलभराव से निजात दिलाना, द्रोणा सागर जैसे पौराणिक स्थल का सौंदर्यीकरण, नैनीताल की तर्ज पर गिरीताल को विकसित करना, काशीपुर को जिला बनाना |


लेकिन इनमें से कोई भी काम भाजपा विधायक नहीं कर पाये और अब यह मूल मंत्र भाजपा की घोषणाओं से गायब होते जा रहे हैं। 20 सालों तक जिस मूल मंत्र पर भाजपा विधायक चुनाव जीतकर आते रहे आज वह मूल मंत्र भाजपा की प्राथमिकता से गायब है | जनता अब इन मंत्रों के वशीकरण से बाहर आकर बदलाव का मन बना रही है | अब देखना होगा कि क्या वशीकरण के मंत्रों से जनता फिर मंत्रमुग्ध होगी |



