

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- अज़हर मलिक
काशीपुर

वायरल वीडियो का खेल कर रही भाजपा और कांग्रेस पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली ने जमकर हमला बोला | बाली ने कहा कि उनकी वीडियो की पूरी सच्चाई को नहीं दिखाया गया, बल्कि उनकी लोकप्रियता से बौखला कर अधूरी वीडियो को वायरल कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।


बता दें आम आदमी पार्टी के काशीपुर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस काशीपुर की जनता की सहानुभूति प्राप्त करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा भाजपा और कांग्रेस के लोगों से काशीपुर को जिला बनाने के नाम पर बरगलाने की बात कही गई थी |


दीपक बाली ने कहा कि इस वायरल वीडियो को एक ऐसे व्यक्ति द्वारा फिर से वायरल किया गया जो पिछले बीस वर्षों से इस शहर में गंदी और घटिया राजनीति का परिचारक बना हुआ है। वहीं विधायक हरभजन सिंह चीमा पर भी तीखा हमला करते हुए दीपक बाली ने कहा कि बीस वर्षों से शहर को विनाश की कगार पर पहुंचने के बाद भी वह इस शहर की साफ सुथरी राजनीति का स्तर गिरा रहे हैं।


