भाजपा पदाधिकारियों ने दिया पार्टी से इस्तीफा,टिकट वितरण में अनियमितताओं का लगाया आरोप

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – सचिन गुप्ता
स्थान- लालकुआं
भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से त्रस्त और टिकट वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारियों ने अपने दायित्व सहित पार्टी से इस्तीफा दे दिया है |

बता दें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य के आवास पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा की नीतियां और टिकट वितरण का तरीका सही नहीं है | जिससे सभी पदाधिकारी अपने दायित्व और संगठन से इस्तीफा दे रहे हैं | इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सहित तमाम पदाधिकारियों ने अपने दायित्व और पार्टी से इस्तीफा दिया।

इस दौरान भाजपा छोड़ने वाले पदाधिकारियों ने कहा कि वह जल्द ही बैठक कर तय करेंगे कि विधानसभा चुनाव में किसका समर्थन किया जाएगा। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने पवन चौहान को समर्थन देने की बात कही ।