हल्द्वानी पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान- हल्द्वानी
हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर जोगेंद्र पाल रौतेला के समर्थन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज हल्द्वानी पहुंचे | हल्द्वानी पहुँचने पर महिला मोर्चा ने उनका स्वागत किया | वहीं पंजाबी महासभा ने उनको पंजाबी पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया | इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मनोहर लाल खट्टर कांग्रेस पर जमकर बरसे |

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में कांग्रेस ने हजारों साल तक राज किया और कई सालों तक भारत ने ऐसा प्रधानमंत्री झेला जो एक रिमोट कंट्रोल पर चलता था | कांग्रेस के वह प्रधानमंत्री केवल गांधी परिवार के इशारों पर चलते थे जिस कारण वह देश का विकास करने में असमर्थ रहे |

उन्होंने बताया उत्तराखंड बनाने में भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की अहम भूमिका रही | उत्तराखंड देवों की भूमि है, भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में आने के बाद देश का चहुमुखी विकास हुआ | वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत के अंदर सड़कों से लेकर स्वास्थ्य शिक्षा और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया |

भारत को आज पूरा विश्व जानता है | इससे पहले देश के किसी भी प्रधानमंत्री की पहचान नहीं थी | उन्होंने कहा भाजपा जो वादे करती है, उसको निभाती है | वहीं आज मनोहर लाल खट्टर के हल्द्वानी आगमन से विधानसभा में चुनावी यात्रा की भी शुरुआत हो गई है |