

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – भगवानपुर

भगवानपुर थाना पुलिस ने पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामी क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार मंगलौर भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में भगवानपुर क्षेत्र के अन्तर्गत सदिंग्ध स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया गया | जिसके परिणाम स्वरुप देर रात्री के दौरान चैकिंग पुलिस टीम द्वारा इकबालपुर की ओर से जहाजगढ़ जाने वाले रास्ते पर वाहन मोटर साईकिल स्पलेण्डर हीरो होण्डा बिना नम्बर को रोककर चैक किया गया | जिसे दीपक सैनी पुत्र ऋषिपाल सैनी निवासी ग्राम सालियर थाना कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार चला रहा था | मोटर साईकिल संबधी कागजा तलब किये गए, तो दिखाने से कासिर रहा| और शख्ती से पूछताछ करने पर दीपक सैनी उपरोक्त द्वारा अपने पास स्मैक होना बताया| जिसके कब्जे से 04 ग्राम अवैध स्मैक व एक मोबाईल फोन सैमसंग मय मोटर साईकिल के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी को पुलिस थाने लेकर पहुंचे पूछताछ करने पर


आरोपी ने बताया कि उसने स्मैक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र एक युवक से खरीदी है जिसका नाम दानिश बताया, जिसका मोबाईल नम्बर- 9756716440 है और इस स्मैक को वह मोटर साईकिल पर आस-पास के गांव में फुटकर में पीने वालो को बेचने के लिए जा रहा था इस दौरन पुलिस ने पकड़ लिया। अभियुक्त द्वारा बताए अनुसार उक्त व्यक्ति दानिश के विरूध्द एन0डी0पी0एस0 एक्ट के प्रावधानो के अनुसार वैधानिक कार्यवाही शीघ्र ही अमल में लायी।
नाम पता अभियुक्त– 1- दीपक सैनी पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम सालियर थाना कोतवाली गंगनहर जनदद हरिद्वार सम्बन्धित मु0अ0सं0- 104/2022 धारा 8/21 NDPS.Act बरामद माल का विवरणः- 04 ग्राम अवैध स्मैक


एक मोबाईल फोन सेमसंग, एक मोटर साईकिल स्पलेण्डर हीरो होण्डा बिना नम्बर रंग काला है | वहीं पुलिस टीम का विवरणः– 1- श्री पी0डी0 भट्ट (थानाध्यक्ष) थाना भगवानपुर, 2- उ0नि0 दीपक चौधरी थाना भगवानपुर, 3- कानि0 730 करन कुमार, 4- का0 601 कुलवीर सिंह है |



