कांग्रेस से बागी हुई संध्या डालाकोटी को चुनाव चिन्ह मिला “गैस-चूल्हा”

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सचिन गुप्ता
स्थान- लालकुआं

राज्य में पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कई दावेदार पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर गये हैं | इसी के चलते कांग्रेस पार्टी से टिकट कटने के बाद पार्टी से बागी हुई संध्या डालाकोटी ने गैस चूल्हा चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया |

बता दें संध्या डालाकोटी ने लालकुआं में अपने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया। वहीं संध्या डालाकोटी ने कहा कि मैं महिला शक्ति का परिचय उन लोगों को कराना चाहती हूं, जिन्होंने महिलाओं को कमजोर समझा है।

वहीं चुनाव में उन्होंने अपनी सीधी टक्कर कांग्रेस और कांग्रेस के उन नेताओं से से बताई, जो महिलाओं को कमजोर समझते हैं।