हरिद्वार में आम आदमी के प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- नरेश तोमर
स्थान-हरिद्वार

राज्य में सभी प्रत्याशी अब चुनाव जीतने के लिए जगह-जगह जाकर जनसंपर्क कर रहें हैं | वहीं राज्य में इस बार तीसरे विकल्प के रूप में खड़ी आम आदमी पार्टी हरिद्वार सीट पर जीतने के लिए लगातार कोशिश कर रही है |

बता दें आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सैनी ने भृमपुरी में जनसंपर्क किया | इस दौरान उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा | उन्होंने कहा कि विकास पुरुष बनने वाले 20 वर्षों से नाकाम साबित रहे हैं और कांग्रेस ने भी सिर्फ प्रदेश का बेड़ा गर्क किया है |

उन्होंने कहा अगर राज्य में आप की सरकार आती है, तो हम हरिद्वार को विकास की राह पर लेकर आएंगे और अरविन्द केजरीवाल ने जिस तरह से दिल्ली में कार्य किए हैं, उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी विकास कार्य किए जाएंगे |