

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- तनवीर अंसारी
स्थान- सितारगंज
राज्य में तीसरे विकल्प के रूप में खड़ी आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई हैं | जिसके चलते उत्तराखंड की हर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत से चुनाव जीतने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं |


वहीं सितारगंज 68 विधानसभा में दिल्ली से आए आम आदमी पार्टी के पार्षद और सितारगंज विधानसभा के जोनल प्रभारी नरेंद्र राणा ने सितारगंज में पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के अंदर 70 विधानसभा में चुनाव लड़ रही है | राज्य में इस बार आप की सरकार बनना तय है |


वहीं उधम सिंह नगर जिले की सितारगंज, खटीमा, किच्छा, नानकमत्ता और सभी सीटों पर हमारे प्रत्याशी जीत रहे हैं | जनता से सभी प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन मिल रहा है | सरकार बनने के बाद जनता से किये वादों को पार्टी पूरा करेगी | जिनमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली, रोजगार की गारंटी, युवाओं को भत्ता हमारी गारंटी में हैं और हम इन सभी गारंटियों को पूरा करेंगे |


वहीं सितारगंज विधानसभा से प्रत्याशी अजय जयसवाल को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है, उनकी जीत निश्चित है | उन्होंने बताया हमारा मुकाबला कांग्रेस, बसपा और सपा से नहीं बल्कि हमारा मुकाबला भाजपा से है।


