बजट में पहली बार हुए कई नए एलान, पढ़ें पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- दिल्ली

आज देश का बजट 2022-23 संसद में पेश किया गया | जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 90 मिनट के बजट भाषण में कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर, सौर ऊर्जा और डिजिटल करेंसी से लेकर गेमिंग और क्रिप्टोकरेंसी पर बजटीय एलान किए | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार का बजट देश के अगले 25 सालों का ब्लूप्रिंट है | इसमें आने वाले सालों के लिए देश के आर्थिक तस्वीर के लिए क्या रोडमैप रहेगा इसका पूरा खाका खींचा गया है | बता दें इस बार का बजट कई मायनों में खास रहा है और पहली बार कई नए एलान किए गए हैं जो न्यू इंडिया की सोच को पूरा करने के लिए राह दिखा सकते हैं |

वहीं पहली बार डिजिटल यूनिवर्सिटी के लिए बजट में एलान किया गया है | पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के तहत वन क्लास-वन टीवी चैनल का विस्तार किया जाएगा | हर स्कूल के हर क्लास में टीवी लगाए जाएंगे | साथ ही वित्त मंत्री ने एलान किया है कि इस साल यानी 2022 में आरबीआई अपनी डिजिटल करेंसी लाएगा | इसके अलावा क्रिप्टोकरेंसी से हुई आमदनी पर भी पहली बार टैक्स लगाने की बात कही गई है | क्रिप्टो से हुई आमदनी पर 30 फीसदी का टैक्स देना होगा | पेमेंट के डिजिटल माध्यमों को प्रोत्साहन देने की योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है | वहीं कोयले से गैस बनाने के पायलट प्रोजेक्ट के जरिए गैस के मोर्चे पर आ रही नई तकनीक से नवीन ऊर्जा पर फोकस होगा | इस बजट में पासपोर्ट के लिए डिजिटल चिप लगने वाले पासपोर्ट आने की बात कही गई है | इसके लिए पासपोर्ट सेवा केंद्रो को उन्नत किया जाएगा और उन्हें आधुनिक किया जाएगा |