

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान
स्थान – जसपुर
नामांकन पूर्ण होने के बाद अब 2022 विधानसभा चुनाव प्रचार प्रसार में तेजी आ गई है | सभी पार्टियां और प्रत्याशी प्रचार में अपना पूरा दम खम भरने लगे हैं | इसी के चलते जसपुर विधानसभा सीट में भाजपा भी प्रचार में पूरी ताकत झोंकने लगी है और जनता को लुभाने में लगी है |


वहीं आज केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भाजपा प्रत्याशी शेलेन्द्र मोहन सिंघल के प्रचार के लिये जसपुर पहुंचे | जहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी किया | साथ ही भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क किया और लोगो से अपील की |


उन्होंने बताया कि इस बार जसपुर विधानसभा में भाजपा की जीत तय है | जनता भाजपा को पसंद कर रही है जिसके लिए जनता ने शेलेन्द्र मोहन सिंघल को चौथी बार विधायक बनाने का मन बना लिया है | उन्होंने कहा भाजपा से सबकी टक्कर है लेकिन भाजपा की किसी से टक्कर नहीं है और इसका परिमाण आने वाले समय में पता चल जायेगा |



