

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

विधानसभा चुनाव नजदीक हैं | सभी पार्टियां जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं | वहीं रूड़की की पिरान कलियर विधानसभा से जहाँ आज तक भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल नही कर पाई है, वहीं कांग्रेस के सिटिंग विधायक फुरकान अहमद तीसरी बार चुनाव मैदान में है।


अब देखने वाली बात यह होगी क्या बीजेपी अपना खाता खोल पाती है या फिर फुरकान अहमद इस सीट पर हैट्रिक करते हैं | चुनाव में अब मात्र 14 दिन का समय शेष रह गया है और राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इसी बीच राज्यसभा सांसद नरेश बंसल पिरान कलियर विधानसभा पहुँचे |

जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मुनीष सैनी के पक्ष लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता नाराज नहीं है और बीजेपी का 60 पार नारा सफल होगा। वहीं पिरान कलियर विधानसभा सीट पर इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला माना जा रहा है। फिलहाल सभी प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए है।



