सपा का प्रचार हुआ तेज, जनता का मिल रहा आशीर्वाद

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955  

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

राज्य में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने अब अपना प्रचार भी तेज कर दिया है | वहीं कुमाऊं की हॉट सीट कही जाने वाली हल्द्वानी में भी इस बार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है |

जहां हल्द्वानी में एक ओर भाजपा और कांग्रेस रात दिन एक कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य में अभी-अभी आई नई पार्टियाँ आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं हट रही |

इन सबके बीच समाजवादी पार्टी को जनता का पूरा आशीर्वाद मिल रहा है | साथ ही सपा के प्रचार में भी तेजी आ गई है | समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शोएब अहमद घर-घर जाकर बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं |  वहीं युवा भी बढ़-चढ़कर शोएब अहमद के साथ जुड़ रहे हैं |

इसके चलते आज शोएब अहमद ने काठगोदाम, बनभूलपुरा और गांधी नगर क्षेत्र में प्रचार किया | जहां लोगों का प्यार लगातार शोएब अहमद को मिल रहा है |

शोएब अहमद ने बताया कि आज जिस प्रकार से लोगों का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है, इससे साफ होता है कि इस बार समाजवादी पार्टी जीतकर हल्द्वानी विधानसभा में अपनी सरकार बनाएगी |