

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर पंकज सक्सेना
स्थान- हल्द्वानी

राज्य में टिकट वितरण के बाद कई कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय नामांकन पत्र भरा है | वहीं आज हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भाजपा के कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हम उन सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं जिन्होंने अपना निर्दलीय नामांकन पत्र भरा है कि वह वापस ले लें | उन्होंने बताया भाजपा एक संगठित और सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है |


वहीं अगर निर्दलीय कार्यकर्ताओं ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया तो सभी के खिलाफ भाजपा कड़ी कार्रवाई की जाएगी | विजय बहुगुणा ने बताया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनना तय है | वहीं विपक्षी हरीश रावत जो कि 2 बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं, वह अपनी जीत से आश्वस्त नहीं हो सकते क्योंकि वह हर जगह से भागते हुए नजर आ रहे हैं |


रामनगर से प्रत्याशी बनने के बाद उन्होंने वहां से अपना नाम वापस लेकर लालकुआं विधानसभा चुना | जो व्यक्ति 1 विधानसभा क्षेत्र से दूसरी विधानसभा भागता है, वह उत्तराखंड का विकास नहीं कर सकता | वहीं पूरे भारत में मोदी लहर है | जिसके चलते राज्य में 2022 में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है |


