

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रुड़की

कलियर विधानसभा में आजाद समाज पार्टी से प्रत्याशी घोषित हुए भूरा प्रधान जो कि झोजा बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं | वही कांग्रेस से पूर्व विधायक फुरकान अहमद भी झोजा बिरादरी से ही ताल्लुक रखते हैं | बता दें कि कलियर विधानसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है एक ओर भाजपा से प्रत्याशी मनीष सैनी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरे हैं | वही कांग्रेसी के पूर्व विधायक फुरकान अहमद भी लगातार क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं |

लेकिन जैसे ही आजाद समाज पार्टी से भूरे प्रधान कलियर विधानसभा में प्रत्याशी घोषित हुए, सभी दलों में खलबली मच गई क्योंकि भूरे प्रधान भी कलियर विधानसभा के रामपुर गांव के निवासी हैं | अब देखने वाली बात होगी कि आखिरकार इन तीनों प्रत्याशियों में से जनता किस पर अपना भरोसा रखती है और कलियर विधानसभा से किसको अपना विधायक चुनकर विधानसभा भेजती है, यह आने वाला समय ही बताएगा |



