

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

राज्य में टिकट वितरण के बाद कई कार्यकर्ता पार्टी से बगावत कर बैठे हैं | वहीं काशीपुर में भी भाजपा और कांग्रेस ने ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिया जिनसे पार्टी कार्यकर्ता नाखुश नजर आये | भाजपा से पिता की विरासत पर बेटा कितना खरा उतरेगा यह देखने वाली बात होगी | भाजपा और कांग्रेस में छिड़ी बगावत से कहीं-न-कहीं आम आदमी पार्टी को इसका फायदा मिल रहा है |


काशीपुर में वोटों के समीकरणों की बात करें तो अल्पसंख्यक मतदाताओं को आप नेता पूरी तरह से रिझा रहे हैं | अपनी गारंटियों से वह वोटरों पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं | जनता को लुभाने के लिए आप नेता द्वारा जारी घोषणा पत्र में जनता से जुड़े मुद्दे और जनभावनाओं का ध्यान रखा गया है | लेकिन भाजपा और कांग्रेस के विरासत प्रत्याशियों पर जनता का भरोसा इस बार कुछ कम देखने को मिल रहा है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों आपसी खींचतान में लगे है | भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि भाजपा विधायक ने वही किया जो जनता चाहती थी, इसलिए उनको चुनकर विधानसभा भेजा गया था | जबकि दोनों ही पार्टियों में विरासतन टिकट पर चुनाव लड रहे प्रत्याशी जनता में अपनी पैठ तक नहीं बना पा रहे हैं।


भाजपा और कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी जहां पिता की विरासत पर चुनावी मैदान में सिर्फ चेहरे बनकर जनता के सामने है, तो दूसरी तरफ राजनीति में पहली बार भाग्य आजमा रहे आप नेता दीपक बाली चुनावी रणभूमि में राजदुलारों को पूरी तरह से टक्कर दे रहे हैं | अब इन सबके बीच काशीपुर की सीट किसकी होती है यह तो आने वक्त ही बताएगा |



