विधानसभा चुनाव में खटीमा से कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी जीत का किया दावा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

खटीमा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने विधानसभा चुनाव में अपनी भारी मतों से जीत की कही बात। महंगाई और बेरोजगारी के चलते राज्य की जनता का बीजेपी से है मोहभंग।

उधम सिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा इस समय प्रदेश की सबसे हॉट सीट है। खटीमा सीट पर पूरे प्रदेश की निगाहें हैं | बता दें खटीमा सीट से जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीजेपी के प्रत्याशी हैं |

वहीं उनके सामने कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इन सब के बीच कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भुवन कापड़ी लगातार अपने प्रचार में लगे हुए हैं। भुवन कापड़ी का कहना है कि विगत 5 साल में भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से जनता ऊब चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी से जनता और युवा त्रस्त है | राज्य का युवा अब अपना भविष्य कांग्रेस पार्टी में देख रहा है।

इसलिए आने वाले चुनाव में बीजेपी का सफाया होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। अब देखना होगा खटीमा सीट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार तीसरी बार अपना परचम लहराते हैं या कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी जो मात्र 2700 मतों के अंतर से पिछली बार हार गए थे, वह विजयी होते हैं।