कालाढूंगी विधानसभा से आप की प्रत्याशी बनी मंजू तिवारी, नामांकन किया दर्ज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – भगवान मेहरा
स्थान – कालाढूंगी

राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक है | वहीं कल प्रत्याशियों के नामांकन का अंतिम दिन था | वहीं आप की मंजू तिवारी ने भी अपना नामांकन कर दिया है। मंजू तिवारी की माने तो उत्तराखंड में भी दिल्ली की तर्ज पर विकास होगा । बता दें शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मंजू तिवारी ने नोडल अधिकारी रेखा कोहली के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में लम्बे समय तक अपना योगदान दिया लेकिन दोनों ही पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं | वहीं मंजू तिवारी अब कालाढूंगी से आप की प्रत्याशी हैं | कालाढूंगी से प्र्रत्याशी बनाए जाने पर मंजू ने पार्टी का धन्यवाद किया और कहा कि वह अपने राजनीतिक अनुभव का आप को फायदा पहुँचाएगी व विजय बनकर दिखाएगी |

उन्होंने कहा अगर व विधायक बनती हैं तो दिल्ली की तर्ज पर स्वास्थ, शिक्षा सहित मूलभूत समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगी | इस दौरान उनके साथ आप के दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।