नामांकन के अंतिम दिन पवन चौहान ने किया अपना निर्दलीय नामांकन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है | वहीं सभी प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन करने लालकुआं तहसील कार्यालय में पहुंचे | साथ ही लालकुआं से भाजपा छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले पवन चौहान निर्दलीय नामांकन कराने पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का अपार प्यार व समर्थन मुझे मिल रहा है |

पवन चौहान ने कहा कि चुनाव में मेरी टक्कर सीधी कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से होगी। अगर मैं जीत कर आता हूं तो मेरा पहला कर्तव्य युवाओं को रोजगार दिलाना, क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना मेरे मेनिफेस्टो में पहला कर्तव्य होगा। वहीं बीजेपी से अलग होने के सवाल पर कहा कि ये केवल झूठों की व धोखा देने वालों की पार्टी है इसमें लोगों को केवल मोर बनाने का काम किया जाता है।