

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

आगामी 2022 चुनाव अपने जोरो पर है | वहीं चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण के चलते सभी रैलियों और जन सभाओं पर 31 जनवरी तक रोक लगाई हुई है | लेकिन उसके बाद भी प्रत्याशी चुनाव आयोग के आदेशों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं | प्रत्याशियों को न तो जनता की चिंता है और ना ही खुद की |

ऐसा ही मामला जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में देखने को मिला | जहाँ विधानसभा सीट पर नामांकन करने आये प्रत्याशी जमकर चुनाव आयोग के आदेशों का उल्लंघन करते नजर आए | बता दें प्रत्याशी नामांकन के दौरान रैलियां निकालते हुए नजर आए | जिसमे भारी संख्या में भीड़ भी मौजूद रही |


वही इस बात का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को पहले ही नोटिस भिजवा दिया गया था लेकिन उसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी द्वारा जुलुस निकाला गया जिसमें इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफ आई आर दर्ज की जा रही है |



