

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

लालकुआं विधानसभा में नामांकन के अंतिम दिन बीजेपी से टिकट के उम्मीदवार मोहन बिष्ट अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लालकुआं तहसील पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा भरा। मोहन बिष्ट ने एसडीएम मनीष कुमार के सामने अपना नामांकन पत्र देते हुए नामांकन की प्रतिक्रिया को पूरी की। वही मोहन बिष्ट ने कहा कि अगर मैं जीतता हूं तो मेरी पहली प्राथमिकता पूर्व विधायक नवीन दुमका द्वारा किए हुए विकास कार्यों को और आगे बढ़ाना होगा।

साथ ही युवा वर्ग मेरे साथ रहता है, उनके लिए सुचारू रोजगार की व्यवस्था करना, क्षेत्र को चौमुखा विकास करना भी मेरी प्राथमिकता में पहले होगा। वही कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सामने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को लेकर कहा कि वह पैराशूट प्रत्याशी है, वह कहीं भी हमारी टक्कर में नहीं दिखाई देते | क्षेत्र की जनता को अपने लोकल लोगों के ऊपर विश्वास है ना कि पैराशूट प्रत्याशियों के ऊपर। पवन चौहान के बारे में कहा कि जो रूठे हुए हैं उनको भी हम बनाएंगे। वह साथ में पुनः लालकुआं विधानसभा में बीजेपी का कमल खिलाएंगे।



