

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

भाजपा की आज दूसरी लिस्ट जारी हो चुकी है | वहीं लालकुआं से भारतीय जनता पार्टी ने मोहन सिंह बिष्ट को टिकट दिया है | लेकिन भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार पवन चौहान माने जा रहे थे | जिसके बाद पूर्व चेयरमैन पवन चौहान द्वारा आयोजित महापंचायत में वह वर्ष 2012 से आज तक की गई भाजपा की सेवा का जिक्र करते हुए रो पड़े।

वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का टिकट बंटवारा भाजपा की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा | इस दौरान उन्होंने आयोजित महापंचायत में पहुंचे हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर कर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को धूल चटाएंगे।


उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर उन्हें हमेशा नीचा दिखाने एवं राजनीति में पीछे धकेलने का भी आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ है और वहा जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतकर भाजपा को धूल चटाएंगे।



