हल्द्वानी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन पत्र

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम के मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को हल्द्वानी से भाजपा ने चुनाव मैदान में उतार दिया है। जहां विधायक प्रत्याशी जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी रिचा सिंह को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया |

वहीं अब विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान को बहुत कम समय शेष रह गया है जिसको देखते हुए नगर निगम के मेयर और विधायक प्रत्याशी जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का कहना है कि वह हल्द्वानी के विकास कार्यों को लेकर सदा प्रतिबंध रहे हैं और हल्द्वानी को प्रदेश में स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करना चाहते हैं | जिसको लेकर वे लगातार कार्य कर रहे हैं | उनका कहना है कि विगत 25 सालों से लगातार हल्द्वानी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और विधिक चुनावों के माध्यम से उच्च से उच्च सदन में जाकर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर वहां पर आवाज उठाना चाहते हैं |

जहां उन्होंने विधायक प्रत्याशी चुने जाने पर शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है तो वहीं उनका कहना है कि वे घर-घर जाकर जनता का आशीर्वाद लेंगे और हल्द्वानी विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर लगातार कार्य करते रहेंगे ।