खटीमा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने कराया नामांकन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद्र कापड़ी ने 70 विधानसभा खटीमा से आज अपना नामांकन कराया। जहां उनके साथ कार्यकर्ता व समर्थक भी मौजूद रहे।

बता दें कि आम आदमी पार्टी से एसएस कलेर तथा भारतीय जनता पार्टी से पुष्कर सिंह धामी ने आज ही नामांकन कराया। इसी क्रम में भुवन चंद्र कापड़ी ने भी नामांकन कराया। वहीं मीडिया से रूबरू भुवन चंद्र कापड़ी ने बताया कि मैं अपने चुनाव के प्रति आश्वस्त हूं। वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जनविरोधी नीतियों से आम जनता बिल्कुल त्रस्त हो चुकी है।

साथ ही सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विकास कार्यों आदि को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर तीखा प्रहार किया।