कालाढूंगी से भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने किया नामांकन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

कालाढूंगी से भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने आज अपना नामांकन किया । गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कालाढूंगी तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी व नोडल अधिकारी रेखा कोहली के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भगत ने कहा व इस बार भी भारी बहुमतों से विजय हासिल करेंगे|

उन्होंने कहा उनके द्वारा क्षेत्र में हर छोटे बड़े काम किए गये हैं | इसलिए क्षेत्र की जनता उनके साथ है | जो उन्हें इस बार भी भारी बहुमतों से विजय बनाएगी। वहीं इस दौरान वह विपक्ष पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटे | उन्होंने कहा कुछ  लोग चुनाव के समय जनता के बीच आकर चुनाव लड़कर चुनाव जीतने की आशा रखते है लेकिन जनता सब जानती है | उनकी टक्कर में कोई नही है व एक तरफ जीत दर्ज करेंगे। इसके साथ ही आज उन्होंने भाजपा चुनाव कार्यलय का भी उद्घाटन किया।

इस दौरान उनके साथ चेरमेंन पुष्कर कत्यूरा,गोविंद सिंह बिष्ट,विकास भगत,महेंद्र दिगारी,गोपाल बुडलाकोटी,विनोद बुडलाकोटी, सुरेश तिवारी,महमूद हसन बंजारा, अनिल बिष्ट,कैलाश बुडलाकोटी,अखलेश वर्मा,जसविंदर सिंह,सुच्चा सिंह,भगवान कूमटिया,रेखा गुप्ता, सुरेंद्र सिंह,पूरन जोशी,गोधन सैनी,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।