भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, पिरान कलियर से मुनीश सैनी प्रत्याशी घोषित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होने लगी हैं। वहीं भाजपा द्वारा बीती रात अपने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए कलियर विधानसभा से मुनीश सैनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

कलियर विधानसभा पर प्रत्याशी की घोषणा देर रात कर दी गई है जिसको लेकर मुनीश सैनी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। वही कलियर विधानसभा से कांग्रेस से 2 योजनाओं से विधायक रहे हाजी फुरकान अहमद भी चुनाव मैदान में है और आम आदमी पार्टी से शादाब आलम भी चुनावी दंगल में अपनी दावेदारी ठोक चुके है।

भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी ने दावा करते हुए कहा कि इस बार 2022 में पिरान कलियर विधानसभा से जनता के समर्थन से कमल खिलाकर सीट भाजपा की झोली मे डालने का काम करेंगे। अब देखने वाली बात यह होगी कि पिरान कलियर की जनता किसे जिताकर विधानसभा भेजने का काम करेगी।