इंदिरा हृदेश का फोटो लेकर नामांकन भरने पहुंचे सुमित हृदेश

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

स्थान-  हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदेश अपनी माताश्री के फोटो को साथ में ले जाकर अपना नामांकन भरने पहुंचे | इस मौके पर कांग्रेसी नेता यशपाल आर्य सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे |

वही सुमित हृदेश ने अपनी माताजी की फोटो को साथ में लेने का उद्देश्य बताया कि उन्होंने हल्द्वानी का विकास किया और हल्द्वानी वाले उनको विकास की देवी के नाम से जानते हैं | आज मेरी माता का आशीर्वाद मेरे साथ है क्योंकि हर विधानसभा के चुनाव में मेरी माता मुझे साथ में लाकर अपना नामांकन भरती थी | इसीलिए आज मैं भी अपनी मां को साथ में लाया हूं |

वहीं सुमित हृदेश की पत्नी ने बताया कि आज सासू मां का आशीर्वाद है जो मेरे पति को कांग्रेस के द्वारा टिकट दिया गया है और मैं सभी से अपील करती हूं जिस प्रकार से मेरी सास ने हल्द्वानी का विकास किया और हल्द्वानी वासियों का प्यार उनको मिलता रहा है, वह लोग मेरे पति को भी अपना आशीर्वाद दें |