रुड़की का कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, यशपाल राणा बने कांग्रेस के उम्मीदवार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

कांग्रेस पार्टी ने देर रात अपने 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की है जिसमे रुड़की के प्रथम पूर्व मेयर यशपाल राणा को प्रत्याशी बनाया गया | बता दे कि अब रुड़की का चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ भाजपा ने दो बार से विधायक रहे प्रदीप बत्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है, वही मेयर यशपाल राणा के कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित होने के बाद शहर के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। 

जनता के अनुसार अभी तक निवर्तमान विधायक भाजपा प्रत्याशी एक तरफा चुनाव जीत रहे थे लेकिन अब रुड़की में जबरदस्त मुकाबला होने वाला है। वहीं यशपाल राणा ने कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद किया और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

वहीं बसपा ने अभी तक शहर में अपना प्रत्याशी घोषित नही किया है और आम आदमी पार्टी ने भी नरेश सब्बरवाल प्रिंस को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि रूड़की नगर की जनता किसके सिर पर ताज सजाकर उन्हें विधानसभा भेजने का काम करती है।