

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

देश की आजादी के बाद से ही काशीपुर विधानसभा सीट बेहद ही खास मानी जाती रही है | इसी सीट से नारायण दत्त तिवारी जीत दर्ज कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर भी रहे हैं | वहीं पिछले पैंतीस सालों से इस सीट पर भाजपा का दबदबा है | जहां बीस सालों से लगातार हरभजन सिंह चीमा जीत दर्ज करते आ रहे हैं |

वहीं इस बार के चुनावी संग्राम में भाजपा और कांग्रेस ने राजदुलाओं को टिकट देकर बगावत के फूल खिला दिये है | कांग्रेस ने जहां पूर्व सांसद और कुमाउ नरेश के बेटे नरेन्द्र सिंह को टिकट दिया वहीं भाजपा ने बी हरभजन सिंह चीमा के बेटे को टिकट देकर पार्टी में एक बडी बगावत खडी कर दी है, | लेकिन इन सबके बीच भाजपा कांग्रेस में अंदरुनी बगावत आम आदमी पार्टी के लिए बेहतर संकेत दे रही है |


पहली बार चुनाव लड रही आम आदमी पार्टी से दीपक बाली पर इस बार जनता ज्यादा विश्वास जता रही है।एक साल से चुनावी तैयारी में लगी आम आदमी पार्टी पहले ही अपनी जमीन मजबूत कर चुकी थी, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस की टिकट को लेकर खींचतान और कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर राजदुलारों पर दांव खेल दोनों ही पार्टियों ने पहले ही बगावत की नींव खोद दी है | अब बगावत पर उतरी भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी को चुनावी मैदान में फायदा पहुंचा रही है।



