भाजपा की दूसरी लिस्ट हुई जारी, हल्द्वानी से जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला बने प्रत्याशी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

राज्य में भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी हो चुकी है | वहीं हल्द्वानी के मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का नाम आते ही हल्द्वानी शहर वासियों और भारतीय जनता पार्टी के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई | सभी ने जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला के घर पर जाकर उनको बधाइयां दी |

बता दें कि हल्द्वानी के मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला पिछले दो बार से हल्द्वानी शहर के मेयर बन चुके हैं और अपने कार्य को लेकर वह काफी प्रसिद्ध है | वहीं भारतीय जनता पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है | डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ |

साथ ही हल्द्वानी में भी इस बार और मोदी लहर चलेगी | राज्य में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी | वहीं राज्य में सरकार बनते ही बचे हुए कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा | वहीं पार्टी हाईकमान और जनता ने जो मुझ पर भरोसा जताया है मैं उस पर अवश्य ही खरा उतरूंगा |