आप के कैबिनेट मंत्री पहुंचे हरिद्वार, पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में कर रहे जनसभाएं

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। गोपाल राय राज्य भर में घूम-घूम कर आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करने पहुचे हैं |

इसी क्रम में आज हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा पहुंचकर गोपाल राय ने लोगों से पार्टी प्रत्याशी प्रशांत राय के पक्ष में वोट करने की अपील की। गोपाल राय ने कहा कि उत्तराखंड को भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने जमकर लूटा है | राज्य की जवानी और पानी राज्य के ही काम नहीं आ रही है |

लिहाजा आम आदमी पार्टी इन दोनों दलों को पछाड़कर प्रदेश की जनता के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प है | यहां के बीएचईएल रानीपुर विधानसभा सीट पर जगजीतपुर स्थित एक बैंकट हॉल में जनसभा कर उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार आम आदमी पार्टी को जिताएं और राज्य में आप की सरकार बनाएं |