

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- भगवानपुर

2022 विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस लगातार थाना क्षेत्र पर चेकिंग अभियान चला रही है | वहीं चेकिंग अभियान के दौरान सभी गाड़ियों को चेकपोस्ट पर लॉक कर चेक किया जा रहा है | इसी प्रकरण में भगवानपुर थाना पुलिस काली नदी चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी | चेकिंग के दौरान एक राजस्थान नंबर की गाड़ी को चेक किया गया तो उसके अंदर से पुलिस को 3,09,740 की नकदी बरामद हुई | पुलिस ने पैसों के बारे में गाड़ी चालक कन्हैया राम पुत्र दे रामा निवासी श्री गणेश होटल जोधपुर राजस्थान जानकारी चाहिए तो पैसों के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया और ना ही गाड़ी का कोई दस्तावेज दिखा पाया |

बता दें सर्विलान्स टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन सं0 RJ19UC0945 को चैक किया | जिसमें 3,09,740 रुपये नगद कान्हा राम पुत्र श्री देरामा राम निवासी श्रीगणेश होटल के सामने साच्चियाय ओसियन थाना ओसियन जिला जोधपुर राजस्थान से बरामद हुए जिसके सम्बन्ध मे उक्त व्यक्ति से कैश परिवहन के कागज तलब किये गये तो प्रस्तुत नहीं कर पाया | वहीं सम्बन्धित सैक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल मे लायी जा रही है। वहीं पुलिस टीम में पी0डी0 भट्ट थानाध्यक्ष भगवानपुर, योगेन्द्र सिंह तोंमर प्रभारी स्थैटिक सर्विलान्स टीम, उ0नि0 आशीष शर्मा प्रभारी चौकी कालीनदी, हे0का0 40 राजेन्द्र सिंह, का0 1263 मोहन शामिल रहे |



