गणतंत्र दिवस पर कुमाऊं मंडल आयुक्त ने क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए किया झंडारोहण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 

रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

देश में गणतंत्र दिवस की धूम है | वहीं सरोवर नगरी नैनीताल में भी कड़ाके की ठंड के बावजूद डीएसए मैदान में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत द्वारा झंडारोहण कर परेड की सलामी ली गई। कार्यक्रम में पुलिस के जवानों द्वारा परेड का आयोजन किया गया। आयुक्त कुमाऊँ मण्डल ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस जवानों समेत एन सी सी ने आयुक्त दीपक रावत को सलामी दी।

आयुक्त दीपक रावत ने क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए मास्क का प्रयोग करें, सामाजिक दूरी बनाए, सेनेटाइजर का प्रयोग करें और स्वस्थ रहें। चुनाव होने वाले हैं इस महापर्व पर अपना मत जरूर दें। बिना किसी प्रलोभन के निर्भीक होकर मतदान करें। इसी क्रम में मंडल आयुक्त रावत ने एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट को मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया मेडल लगाया गया। गणतंत्र दिवस मौके पर डीआईजी डॉ नीलेश आनंद भरणे, सीडीओ संदीप तिवारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन,सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।