

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अशोक सरकार
स्थान- खटीमा
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी विधानसभा खटीमा पहुंचे | बता दें प्रदेश की सबसे हॉट सीट खटीमा विधानसभा जहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं | आज पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे | जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनसे विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया |


वहीं कार्यकर्ताओं से मीटिंग के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीतने का मंत्र दिया | वहीं धामी ने मीडिया से वार्ता में कहा कि प्रदेश में जगह-जगह जाकर वह पार्टी का प्रचार कर रहे हैं और वह स्वयं खटीमा से चुनाव लड़ रहे हैं |


खटीमा की जनता ने उन्हें दो बार पहले भी अपना प्यार दिया है और इस बार जबकि व सीएम बनकर जनता की सेवा कर रहे हैं पहले से ज्यादा प्यार देगी | वहीं धामी कल 27 जनवरी को वहां अपना नामांकन भी कराएंगे।



