रामनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह ने किया नामांकन, पार्टी में उठे विरोध के सुर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

रामनगर से निवर्तमान भाजपा विधायक दिवान सिंह बिष्ट पर भाजपा ने लगातार दूसरी बार भी विश्वास जताते हुए दीवान सिंह बिष्ट को रामनगर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आज निवर्तमान विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने अपने समर्थकों के साथ रामनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

इस बार रामनगर से भाजपा को जीतने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। टिकट के बटवारे को लेकर भाजपा में भी लगातार विरोध के सुर उठते नजर आ रहे हैं । वहीं भाजपा के ही एक बड़े नेता ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के सुर उठाये है और 27 तारीख को नामांकन पत्र दाखिल करने को भी कहा हैं। अगर भाजपा नेता का निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल होता हैं तो दीवान सिंह बिष्ट की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दूसरी ओर रामनगर में भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों से त्रस्त होकर लगातार भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टियो की सदस्यता ले रहे हैं | यह भाजपा के लिए बड़ी चिंता का विषय बन सकता हैं।

वहीं दीवान सिंह बिष्ट भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि आज मैने अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। मै आशा करता हूँ कि जैसे मुझे पूर्व में भाजपा विधायक के रूप में जनता ने चुना उनका आभार व्यक्त करता हूँ और आशा करता हूँ इस बार भी जनता का प्यार मुझे मिलेगा।