नानकमत्ता से कांग्रेस के प्रत्याशी बने गोपाल सिंह राणा,कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

स्थान- नानकमत्ता
रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

कांग्रेस पार्टी ने कल देर रात नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा को नानकमत्ता विधानसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। वही आज नानकमत्ता के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा का नानकमत्ता पहुँचने पर फूल माला से जोरदार स्वागत किया।

साथ ही गोपाल सिंह राणा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर चुनाव कार्यालय का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं में गोपाल सिंह राणा को जिम्मेदारी मिलने के बाद काफी उत्साह देखा गया |

नानकमत्ता के कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा ने बताया कि जैसे वर्ष 2002 में मैं उत्तराखंड में सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल कर विधानसभा गया था।वहीं 2022के चुनाव में नानकमत्ता सीट से कॉग्रेस पार्टी को भारी मतों जीत हासिल होंगी।